Advertisement


 

फतेहाबाद पुलिस ने लॉकडाउन में शराब तस्करी करते 4 युवकों को किया गिरफ्तार, 120 बोतल नाजायज शराब बरामद

सलाम खाकी न्यूज़

फतेहाबाद, 8 जून। लॉकडाउन में शराब तस्करी करने वालों पर नकेल कसते हुए थाना भूना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 120 बोतल




 नाजायज शराब बरामद की है। थाना भूना पुलिस की टीम एसआई दिलबाग सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान रतिया रोड, दिगोह के पास मौजूद थे। इसी दौरान गांव दिगोह की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर इन्हें काबू कर इनकी तलाशी दौरान इनके कब्जे से 20 बोतल नाजायज शराब बरामद की। वही दुसरे मामले में पुलिस रतिया रतिया चुंगी, भूना पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग के दौरान लहरियां गांव की ओर से आ रही कार को रोककर पूछताछ की तो कार सवार युवकों ने अपना नाम अनिल उर्फ गोगी व आशु निवासी भूना बताया। तलाशी लेने पर कार में से 100 बोतल नाजायज शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट


-----------------

No comments:

Post a Comment