Advertisement


 


जींद पुलिस ने *इंस्टाग्राम पर गन्दे कॉमेंट व विडियों भेजने वाले आरोपी को किया गिरफतार।*


सलाम खाकी न्यूज़


जींद पुलिस 8 जून 2021 

दिनांक 28.05.2021 को जीन्द की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक जीन्द के कार्यालय में एक दरखास्त पेश की कि उसकी शादी जनवरी 2020 में हुई थी जिसके कुछ समय बाद ही उसके सुसराल वालों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया था उसके बाद पीडिता ने महिला सैल और महिला थाना में शिकायत दी हुई थी ताकि उसे न्याय मिल सके शिकायत के कुछ समय बाद ही पीडिता की इंस्टग्राम आई.डी पर तीन अलग-अलग आई.डी से गंदे कॉमेंट, मैसेज, फोटो व विडियो आने शुरू हो गये जिसकी वजह से पीडिता मानसिक तौर से परेशान हो गई। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत महिला थाना जीन्द में दी उसे शक था कि यह सब उसके पति द्वारा उसे परेशान करने के लिए किया जा रहा है। पीडिता की शिकायत पर *महिला थाना में आई.टी एक्ट* के तहत मामला दर्ज किया गया। 



*जीन्द पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम* द्वारा आरोपी का पता लगाने व उसे पकडने बारे दिये गये सख्त दिशा निर्देशों की पालना करते हुए महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने अनुसंधान का कार्य दृढ निष्ठा और मेहनत से करते हुए मामले का खुलासा करके आरोपी को गिरफतार किया। आरोपी की पहचान लक्ष्य सरोहा गावं चाबरी हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जीन्द के रूप में हुई। 




पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि 3-4 साल से ईन्टरनैट पर सोसल मिडिया का प्रयोग कर रहा है और उसने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया हुआ है उसने बताया कि उसे लडकियों से बातचीत करने का शोक है जिस कारण उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 जनवरी 2021 को अपनी आई.डी से उसने एक महिला के पास दोस्ती करने के लिए मैसेज भेजा व चेटिंग की, जिस दौरान उस महिला के पास गन्दे कामेंट, फोटो व विडियों भी भेजे।  


   


आरोपी को गिरफतार करके न्यायालय में पेश किया गया जहां आरोपी को 14 दिन की जुडिशियल हिरासत के लिए जिला जेल जीन्द भेजने के आदेश दिये।

 सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की ये,






जीन्द पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार।

No comments:

Post a Comment