हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए पुलिस की नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कंमाडो के पदों पर भर्ती निकाली है। यहां जारी पदों की संख्या 520 है। यह भर्ती पुलिस कमांडो विंग के पदों के लिए की जा रही है।
इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2021 से शुरु होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून 2021 निर्धारित की गई है। आवेदन की फीस जमा जमा करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2021 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक को 12वीं या इसके समकक्ष पास होना आवश्यक है।
इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक की आयु 18 से 21 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)। इन पदों पर आवेदन करने के लिए साधारण वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए। हरियाणा के आरक्षित वर्ग के लिए 25 रुपए आवेदन शुल्क देय है।
इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता के भी अंक दिए जाएंगे। यहां शारीरिक दक्षता के 30 अंक निर्धारित किए गए हैं। साथ ही शारीरिक माप के भी 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। शारीरिक माप में उम्मीदवार की हाइट 175 सेमी तक है तो उसके 5 अंक, 178 सेमी तक 6 अंक, 181 सेमी तक 8 अंक और 184 सेमी या इससे ऊपर हाइट के उम्मीदवारों को 10 अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे।
वहीं शारीरिक दक्षता में हाई जंप, चिन-अप और रेस (2 किमी) के अतिरिक्त अंक निर्धारित हैं। 137 सेमी से अधिक हाई जंप लगाने पर 10 अंक, 8 से अधिक जिन-अप करने पर 10 अंक और 7 मिनट 30 सेकंड से कम समय में 2 किमी की दौड़ पूरी करने पर 10 अंक दिए जाएंगे।









No comments:
Post a Comment