Advertisement


सफीदों सीआईए पुलिस ने*70 लीटर लाहन, 4.5 बोतल नाजायज शराब व चलती भट्ठी सहित अभियुक्त को किया काबू*


सलाम खाकी न्यूज़


जींद पुलिस 13 जून 2021

*पुलिस अधीक्षक जीन्द वसीम अकरम* आई.पी.एस द्वारा शराब निकालने वालों के खिलाफ चलाये विशेष अभियान में उनके द्वारा दिये गये सख्त दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए जिला जीन्द पुलिस की सफिदों सी.आई.ए टीम ने गांव रोहड़ से पास से एक युवक को शराब निकालते हुए चलती भट्ठी सहित रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी की पहचान वीरेंद्र वासी रोहड के रूप में हुई है।





*सी.आई.ए सफिदों टीम ईन्चार्ज अब्बास खान* ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी टीम अपराधों की रोमथाम के लिए शक्ति फीड मील असंध रोड पर मौजूद थे कि एसआई विनोद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि वीरेंद्र वासी रोहड गांव के गुरुद्वारे के पास अपने नए बने मकान में भट्ठी लगाकर शराब निकाल रहा है जिस सूचना पर पुलिस ने




 मौके पर पहुंचकर आरोपी वीरेंद्र को शराब निकालते हुए रंगे हाथों काबू किया व उसके कब्जे से 70 लीटर लाहन 4.5 बोतल नाजायज शराब व शराब निकालने के उपकरण बरामद हुए हैं। उपरोक्त सामान को पुलिस ने कब्जे में के लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सफीदों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया है।


सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट





,,

No comments:

Post a Comment