Advertisement

झिंझाना, 13 जून। जनसेवा केन्द्र का ताला तोडकर हुई चोरी का 12 दिन बाद आज खुलासा करते हुए पुलिस ने पकडे गये आरोपी से 3 लेप टोप , मोबाइल आदि सामान को बरामद कर लिया है। संचालन ने सही खुलासा होने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।


थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर रविवार को कस्बा निवासी आकाश पुत्र पप्पू कश्यप निवासी मोहल्ला ताडतला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन लैपटॉप एक मोबाइल आदि सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार साथी मास्टरमाइंड आरोपी फरार

हो गया। फरार हुआ आरोपी रविन्द्र निवासी पानीपत हरियाणा बताया गया है। कस्बे में शामली अड्डे पर ऊपरी मंजिल पर स्थित जन सेवा केंद्र के संचालक ने बरामद सामान की पहचान करते हुए सही चोर पकड़े जाने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस के अनुसार पकडे गये आरोपी ने कस्बे के मेन बस स्टेंड पर स्थित इंडिया वन के एटीएम मे भी तोडफोड कर नगदी चुराने का प्रयास किया था। किंतु वह अपने मकसद में सफल नहीं हो पाए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह एवं कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक धीरज तोमर ने अपनी टीम के साथ कस्बे की इस चोरी का खुलासा करने में सफलता पाई है। संचालक अश्वनी शर्मा उर्फ काका शर्मा एवं व्यापारियों ने चोरी का खुलासा करने पर पुलिस की सराहना की है।




No comments:

Post a Comment