जींद सफीदों सीआईए पुलिस ने*अवैध असला सहित अभियुक्त को किया काबू, 315 बोर का नाजायज पिस्तोल बरामद।*
सलाम खाकी न्यूज़
जींद पुलिस 13 जून 2021
*पुलिस अधीक्षक जीन्द वसीम अकरम* आई.पी.एस द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये विशेष अभियान में उनके द्वारा दिये गये सख्त दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए जिला जीन्द पुलिस की सफिदों सी.आई.ए टीम को कामयाबी हासिल हुई है। उन्होने गांव साहनपुर के पास से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया है युवक की पहचान कमल वासी साहनपुर के रूप में हुई है।
सी.आई.ए सफिदों टीम ईन्चार्ज अब्बास खान ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी टीम अपराधों की रोमथाम के लिए गावं साहनपुर की तरफ जा रही थी जब साहनपुर के सवागत द्वारा पर पहुंचे तो एक युवक को शक के अधार पर रूकवा कर
तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक पिस्तोल 315 बोर का बरामद हुआ जिसके खिलाफ थाना सदर सफिदों में मुकदमा नम्बर 196 दिनांक 12.06.2021 धारा 25/54/59 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सलाम खाकी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment