Advertisement


 

फतेहाबाद बस अड्डा पुलिस चौकी  ने किसान से छीना झपटी मामले में त्वरित कार्यवाही कर युवक को किया गिरफ्तार, रुपये बरामद


सलाम खाकी न्यूज़

फतेहाबाद, 02 जून। अनाज मण्डी के नजदीक एक किसान से नकदी छीनने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने एक




 युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुकेश निवासी कबीर बस्ती फतेहाबाद के रूप में हुई है। इस बारे पुलिस ने बीते कल गांव




 भोडिय़ाखेड़ा निवासी रोहताश की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। आरोप था कि अनाज मण्डी के नजदीक तीन युवकों ने उससे नगदी छीन ली और




 मौके से फरार हो गए। इस बारे पुलिस ने मुकेश, तरूण व मुकेश उर्फ भोला निवासी कबीर बस्ती फतेहाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर




 फतेहाबाद बस अड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई महेन्द्र सिहं ने तत्पर्ता से कार्यवाही करते हुए एक युवक को कल ही गिरफ्तार कर लिया था।


पुलिस ने आरोपी से उसके हिस्से में आए 3 हजार रुपये भी बरामद कर लिए है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत हिसार भेजा जाएगा।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment