Advertisement

सिरसा में सीआइए टीम पर हुआ हमला, वर्दी फाड़ कर्मचारियों को किया घायल

 



सिरसा के रानियां क्षेत्र के एक गांव थेहड़ी मोहर सिंह में कुछ लोगों ने महिलाओं समेत सीआइए की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान टीम में शामिल सिपाही और होमगार्ड की वर्दी भी फाड़ दी। हमलावरों ने आरोपित से पकड़ी गई अवैध शराब को नहर की पटरी पर बिखेर दिया और आरोपित को वहां से भाग दिया। सीआइए टीम डबवाली का नेतृत्व कर रहे हेड कांस्टेबल विजय की शिकायत पर पुलिस ने ने करीब 30 लोगों पर मामला दर्ज किया है।



रानियां थाने में दी शिकायत में सीआइए टीम के हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक टीम थेहड़े मोहर सिंह की ओर जा रही थी। जब वह कुछ ही दूरी पर निकले थे कि रजवाहा की पटरी पर आते समय एक युवक दोनों हाथों में कैन लिए  आ रहा था। जो सरकारी गाड़ी को देखकर कैन वहीं छोड़ भाग गया। टीम ने देखा कि कैन में अवैध शराब है। जिसके बाद युवक का पिछा करना शुरू कर दिया।



आरोपित युवक बिंदू खेतों की ओर भाग रहा था। जहां आगे जाकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया कि उसे पुलिस ने शराब के साथ पकड़ लिया है, उसे बचाव। जिसके के बाद नहर की ओर से 20 से 25 लोग वह करीब 4-5 महिलाएं आई और टीम पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सभी लोग आरोपित बिंदू को वहां से छुड़ाकर ले गए। टीम द्वारा पकड़ी शराब भी उन्होंने पटरी पर डाल दी।



इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई में सिपाही सूबे सिंह और होमगार्ड जवान बृजमोहन की वर्दी फाड़ दी। उन्हें इसमें चोटें भी आई हैं।


 



पुलिस टीम पर हमला करने वालों में धर्मसिंह, बच्चन सिंह, छिंद्रपाल, अंग्रेज सिंह, रेशम सिंह, मंगी उर्फ ब्लैकिया, अंग्रेज सिंह, महेंद्र सिंह, मंगल सिंह, रिंकू, मोती, अमन, कुलदीप, डीसी, मैनेजर, संदीप, मालो बाई, बिमला, तथा पांच छह महिलाएं शामिल थी।



No comments:

Post a Comment