कालांवाली 19 मई -
जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करने के बाद जेजेपी ने 41प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की, सूची जारी की है। जिसमें सिरसा से सुखमंदर सिंह सिहाग, सुखराज सिंह सिधू, राज कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
इस नियुक्ति पर हल्का कालांवाली से जेजेपी के
पूर्व अध्यक्ष सरदार भरपूर सिंह गदराना ने हाई कमान द्वारा पार्टी में विस्तार के लिए इन सब की गई नियुक्ति पर नवनियुक्ति पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसे सराहनीय प्रयास बताया।
सरदार भरपूर सिंह ने बताया कि इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।
No comments:
Post a Comment