Advertisement

10 ग्राम हेरोइन व मोटर साईकिल सहित किया काबू !



ज़िला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए एक युवक के कब्जा से 10 ग्राम हेरोइन व मोटर साईकिल सहित किया काबू !




जिला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक युवक के कब्जा से 10 ग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है। 


 पकड़े गए आरोपी की पहचान मंगल सिंह पुत्र बुड सिंह वासी थेड़ी मोर सिंह के रूप में हुई है ।

           

एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा के इंचार्ज SI दाता राम   की  एक टीम एसआई राजाराम के नेतृत्व दौराने गस्त पडताल की कुताबढ़ से ढाणी सतनाम सिंह रोड घग्गर बांध पर मौजूद थे।  सामने से एक नौजवान मोटरसाईकिल पर आ रहा था उसको काबू करके  नियमानुसार तलाशी अमल में लाई तो उनके पास से  10 ग्राम हेरोइन बरामदगी  हुई ।  


                                                                                   जिस पर आरोपी व सप्लायर के खिलाफ मुकदमा नंबर 000 दिनांक 

20/04/2021 धारा 21/61/85 NDPS Act थाना रानियां सिरसा दर्ज करके आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है 

सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment