Advertisement

*जीन्द पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 5 कर्मचारी* *पुलिस अधीक्षक जीन्द डी.आई.जी. श्री ओम प्रकाश नरवाल ने दी सम्मान के साथ विदाई।* सलाम खाकी न्यूज़


 

*जीन्द पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 5 कर्मचारी*


*पुलिस अधीक्षक जीन्द डी.आई.जी. श्री ओम प्रकाश नरवाल ने दी सम्मान के साथ विदाई।*

सलाम खाकी न्यूज़


30 अप्रैल, पुलिस विभाग जीन्द से 5 पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत हुए है जिनको *पुलिस अधीक्षक जीन्द डी.आई.जी. ओम प्रकाश नरवाल* ने विदाई समारोह के दौरान सम्मान के साथ अपने आगामी जीवन के बारे में शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुष्पा खत्री, जितेन्द्र सिहं डीएसपी उचाना, साधुराम डीएसपी जीन्द, डीएसपी धर्मबीर सिह चरणजीत सिहं निरिक्षक भलाई शाखा, ई.एस.आई. धर्मपाल, लाईन अधिकारी श्री कृष्ण चन्द, ए.एस.आई राजेश कुमार एम.टी.ओ., पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार के इलावा पुलिस विभाग जीन्द के अन्य कर्मचारी, सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य मौजुद थे।





इस मौके पर *पुलिस अधीक्षक जीन्द डी.आई.जी. श्री ओम प्रकाश नरवाल* ने सेवानिवृत जाने वालें कर्मचारियों को समृति चिन्ह भेट किया और कहा कि वे अपने आने वाले जीवन में अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। समाज में रहकर पुलिस के प्रति लोगो की सोच को बदलने की कोशिश करें। स्वच्छ सामाज का हिस्सा बने, रिटार्यमैंट के बाद आपको एक नया जीवन जीने को मिलेगा अपने इस जीवन में अपने अनुभव और खुशियां बाटें और अपने आस-पास खुशियों का माहोल बना कर रखें।




पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारियों के सेवा काल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निरिक्षक सुरेन्द्र सिहं वासी गांव दनौद जिला भिवानी जो दिनांक 08.08.1985 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 33 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 35 साल 8 महिने 22 दिन रहा है। निरिक्षक राजेन्द्र वासी बुढा बाबा बस्ती जीन्द जो दिनांक 03.08.2084 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 48 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 36 साल 8 महिने 27 दिन रहा है। उ0नि0 सतपाल वासी सिसाय जिला जिला हिसार जो दिनांक 02.08.1985 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 13 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 35 साल 8 महिने 28 दिन रहा है। एस.आई. महाबीर सिहं वासी खेडी शेरू जिला कैथल के रहने वाले है जो दिनांक 02.12.1988 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 15 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 32 साल 4 महिने 28 दिन रहा है। ए.एस.आई. जगदीश चन्द्र वासी भगत सिंह कालोनी जिला जीन्द के रहने वाले हैं जो दिनांक 29.03.1989 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 20 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 32 साल 1 महिने 2 दिन रहा है।

सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट 


No comments:

Post a Comment