Advertisement

गुरूपर्व पर विधायक देवेन्द्र बबली टोहाना वासियों को दी पर्व की शुभकामनाएं


 

गुरूपर्व पर विधायक देवेन्द्र बबली टोहाना वासियों को दी पर्व की शुभकामनाएं

टोहाना, 30 नवंबर।

गुरूनानक देव जयंती के अवसर पर सोमवार को टोहाना के वार्ड नंबर 6 में गुरूपर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भजन, कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र सिंह बबली ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने गुरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 



इस मौके पर विधायक देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक व सिखों के पहले गुरू बाबा गुरूनानक देव के प्रकाश पर्व, गुरूपर्व की सारी साध-संगत को बधाई दी। गुरूनानक देव के दस उपदेश जो जीवन में उतार लें तो उसका जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी मेहनत व 

ईमानदारी की 


कमाई में से जरूरतमंदों को भी कुछ दान

 स्वरूप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक बराबर है। नागरिकों को सदैव प्रसन्न रहना चाहिए। विधायक ने कहा कि बुरा कार्य करने के बारे में न सोचे और न किसी को सताए जैसे उपदेश बाबा नानक की देन है। सर्व समाज को एक स्थान पर लंगर खिलाने की प्रथा बाबा नानक ने शुरू की। जात-पात को समाप्त करने जैसे अनेक सामाजिक कार्य बाबा गुरूनानक देव द्वारा दिए गए है। 

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहबाद से

 जिला प्रभारी

 उजागर सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment