सुभाष बराला ने सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चैयरमेन का पदभार ग्रहण किया
फतेहाबाद, 9 नवंबर।
सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के नव नियुक्त चैयरमेन सुभाष बराला ने हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ स्थित आठवीं मंजिल पर कमरा नंबर 46 में हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्रीगण, विधायकों, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में चैयरमेन का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़, हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्य मंत्री संदीप सिंह, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, कृष्ण ढुल, भाजपा जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा, पूर्व प्रधान वेद फुलां, रिंकूमान, वेद जांगड़ा आदि अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से
जिला प्रभारी
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment