Advertisement

फतेहाबाद महिला पुलिस थाना प्रभारी कविता के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने 'हर घर लक्ष्मी' के साथ मनाई दिवाली, लोगों को किया जागरूक महिला पुलिस कर्मचारियों ने अनेक घरों में जाकर महिलाओं मिठाई वितरित कर बधाई दी


 

फतेहाबाद महिला पुलिस थाना प्रभारी कविता के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने 'हर घर लक्ष्मी' के साथ मनाई दिवाली, लोगों को किया जागरूक 


महिला पुलिस कर्मचारियों ने अनेक घरों में जाकर महिलाओं मिठाई वितरित कर बधाई दी


सलाम खाकी न्यूज 


फतेहाबाद, 13 नवम्बर। एक तरफ जहां लोग अपने घर में लक्ष्मी के आगमन के लिए सजावट और पाठ पूजा करने में व्यस्त दिखे, वहीं फतेहाबाद पुलिस ने जिलेभर में शुक्रवार को 


'हर घर लक्ष्मी' के बारे में जागरूकता फैलाते हुए दिवाली मनाई। इस दौरान महिला पुलिस थाने की एसआई शकुन्तला और दुर्गा शक्ति की टीम ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों का दौरा किया। इस


अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस की टीम ने शहर के अनेक घरों में जाकर उन्हें दीपावली की बधाई दी और उन्हें हर घर लक्ष्मी के बारे में अवगत कराया। पुलिस टीम ने जिले भर में 


महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप्प एवं महिला पुलिस थाना के बारे में जागरूक भी किया और बताया कि फतेहाबाद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सदैव तत्पर है। महिला एसआई 




शकुन्तला ने बताया कि महिला सुरक्षा किसी भी प्रदेश व देश के विकास के लिए बहुत अहमियत रखता है। उन्होंने महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दुर्गा 


शक्ति एप मोबाइल में डाउनलोड कर किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल कर पुलिस की मदद मांग सकती है। कोई भी महिला अगर उनके पास किसी प्रकार की राय भी लेना चाहे तो उनका स्वागत है। हम सभी साथ मिलकर अपने प्रदेश व देश को और भी बेहतर बना सकते हैं। 

हर घर लक्ष्मी' क्या है ?


फतेहाबाद पुलिस का 'हर घर लक्ष्मी' अभियान कहता है कि हमारे घर की महिलाएं ही लक्ष्मी मां का प्रतीक है। सभी को उनका हमेशा खुश रखना चाहिए ताकि घर में सुख एवं समृद्धि प्राप्त हो सके। हम सब के घर में लक्ष्मी है। पुलिस ने इस 


अभियान के दौरान सभी को यह बताया कि हरियाणा पुलिस लोगों से जुड़कर उनकी मदद करने का सार्थक प्रयास कर रही है। 'हर घर लक्ष्मी' भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है।


सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से 

ब्युरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 


No comments:

Post a Comment