Advertisement

सांसद सुनीता दुग्गल ने की किसान विकास ट्रैक्टर यात्रा की अगुवाई -भोडिया खेड़ा स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में प्रैसवार्ता को किया संबोधित


 

सांसद सुनीता दुग्गल ने की किसान विकास ट्रैक्टर यात्रा की अगुवाई

-भोडिया खेड़ा स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में प्रैसवार्ता को किया संबोधित

सलाम खाकी न्यूज 

फतेहाबाद, 16 अक्टूबर।

सांसद सुनीता दुग्गल की अगुवाई में शुक्रवार को गांव ढिंगसरा से भोडिया खेड़ा में केंद्र सरकार के कृषि क्षेत्र में सुधार की दिशा में बनाए गए कानूनों के समर्थन में किसान विकास ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। सांसद दुग्गल ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर किसानों को स्पष्टï संदेश दिया कि हम किसान के और किसान हमारे है। इस दौरान जिला भर के किसानों ने कृषि कानूनों पर अपनी सहमति की मोहर लगाई। इसके उपरांत सांसद ने भोडिया खेड़ा स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में प्रैसवार्ता को भी संबोधित किया



प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कानून किसानों के पैरों में दशकों से पड़ी शोषक वर्ग की जंजीरों को तोडऩे वाले कानून हैं। इन कानूनों के बनने के बाद किसानों के सामने कई रास्ते खुल गए हैं, जो निश्चित तौर पर उनके आर्थिक हालात में बदलाव लाएंगे। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडी यूं ही चालैगी के गीतों पर झुमते किसानों ने इस बात पर मोहर लगाई कि वे पूरी तरह से कृषि कानूनों के पक्षधर हैं। जिला में किसान विकास टै्रक्टर यात्रा सफल यात्रा साबित हुई। यात्रा की सफलता ने बता दिया कि अब कोई भी किसानों को झूठ और भ्रम फैलाकर बरगला नहीं पाएगा। उन्होंने उपस्थित किसानों से कहा कि वे परम्परागत खेती को छोडक़र फल, फूल, दलहन, तिलहन, सब्जियां, बागवानी आदि फसलों को बढ़ावा दें, ताकि उनकी आमदनी में और ज्यादा ईजाफा हो। सरकार द्वारा किसानों को इन फसलों पर सब्सिडी भी प्रदान कर रही है। सांसद ने कहा कि किसानों के उत्थान तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाओं को क्रियांवित किया है।



सांसद दुग्गल ने कहा कि नए कानूनों से कृषक समुदाय के लिए खेती जोखिम मुक्त हो जाएगी, किसान आगे बढ़ेंगे और देश की संपन्न आधुनिक अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनेंगे। उन्हें उच्च गुणवत्ता की भंडारण सुविधा, कोल्ड चैन तथा कृषि प्रसंस्करण इकाइयों का लाभ मिलेगा और कृषि उपज कुप्रबंधित गोदामों में नहीं खराब हो पाएगी। नए कृषि कानून अन्नदाताओं को इच्छानुसार मूल्य पर अपनी फसल कहीं भी बेचने की आजादी देंगे। किसान अपनी फसलों को स्वयं मौल-भाव करने में सक्षम होंगे। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि शोषक प्रकृति के कारण कृषक समुदाय कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा था। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कानून किसानों को प्रचलित प्रथाओं से मुक्त करवाएंगे। उन्होंने स्पष्टï किया कि किसानों के फसलों की एमएसपी और मंडियों की स्थापित व्यवस्था पर कोई आंच नहीं आएगी। सांसद ने कहा कि नए कानून बनने से खेती घाटे का सौदा नहीं रहेगी और इनका लाभ सभी किसानों को होगा। इन कानूनों में किसानों की आय में वृद्घि का संकल्प निहित है, क्योंकि इनमें किसानों के लिए कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों के नए रास्ते खुलेंगे।



उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल हुए किसानों ने कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए लाए गए कानूनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद तो किया ही है, साथ ही भ्रम फैला रहे विपक्षी दलों की पोल भी खोलकर रख दी है। सांसद दुग्गल ने कहा कि किसान विकास ट्रैक्टर यात्रा में जिला भर के किसानों ने शामिल होकर कृषि कानूनों के प्रति अपनी मजबूत इच्छाशक्ति को जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आगे आने वाली फसलों के एमएसपी घोषित कर दिए हैं। यह साफ कर दिया गया है कि वर्तमान में फसल खरीद की जो व्यवस्था चल रही है, वह आगे भी जारी रहेगी। कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों को वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त और अधिक विकल्प उपलब्ध करवाए गए हैं।



इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, नप चैयरमेन दर्शन नागपाल, नरेश टिटू, ओबीसी मोर्चा जिला प्रधान राजेन्द्र प्रजापति रमेश मेहता, एडवोकेट प्रवीन जोड़ा, जगदीश राय शर्मा, राधे शाम नारंग, राजपाल बेनीवाल, राखी मक्कड़, दुर्गेश अरोड़ा, इंद्र गावड़ी, नरेश तनेजा, सरपंच हवा सिंह, प्रताप सिंह, सतनाम, गोल्डी, अशोक जाखड़, धनज्य अग्रवाल, रामचंद रेहलन, हंसराज सचदेवा, सतबीर मेहूवाला, विद्या रत्ती, महेश शर्मा, कंवल चौधरी, अनूप गढ़वाल, विकास शर्मा, राम स्वरूप सोतरिया, आदि मौजूद रहे।

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से 

जिला प्रभारी 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment