Advertisement

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला खिलाडिय़ों को मिलेगा स्पोट्र्स वूमेन अवार्ड


 

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला खिलाडिय़ों को मिलेगा स्पोट्र्स वूमेन अवार्ड

सलाम खाकी न्यूज 

फतेहाबाद, 16 अक्टूबर।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा आगामी 8 मार्च 2021 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा राज्य 




स्तरीय महिला पुरस्कार के अंतर्गत महिला खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि इसके लिए वर्ष 2019-2020 में खेलों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला खिलाडिय़ों को स्पोट्र्स वुमेन अवार्ड मिलेगा। चयनित 



महिला खिलाड़ी को 21 हजार रुपये की ईनाम राशि व शॉल भेंट की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य महिला खिलाड़ी 22 अक्टूबर तक भोडिया खेड़ा के खेल स्टेडयम स्थित खेल विभाग के कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं।

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से 
जिला प्रभारी 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment