Advertisement

फतेहाबाद पुलिस ने अवैध शराब के दो मामले दर्ज कर दो लोगों पर की कार्यवाही, 72 बोतल शराब व 50 लीटर लाहन सहित पकड़ी नाजायज शराब की चलती भट्टी,


 

फतेहाबाद पुलिस ने अवैध शराब के दो मामले दर्ज कर दो लोगों पर की कार्यवाही,


72 बोतल शराब व 50 लीटर लाहन सहित पकड़ी नाजायज शराब की चलती भट्टी,


फतेहाबाद, 5 अक्तूबर। रतिया सदर पुलिस ने नाजायज शराब निकालने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गस्त के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर नजदीक गांव महमड़ा से गुरचरण निवासी महमड़ा को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने उनके कब्जे से 12 बोतल नाजायज शराब, 50 लीटर लाहन सहित शराब निकालने मे प्रयुक्त समान को भी बरामद किया है। 


जबकी दुसरे मामले में जाखल पुलिस ने पंजाब के शुशील नामक व्यक्ति को जाखल मण्डी से कार में भरी 60 बोतल देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्यवाही की है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिये है।    

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से

 ब्युरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment