Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी को हां, पॉलिथीन को ना अभियान के तहत विधायक ने वितरित किए कपड़े के बैग


 

प्रधानमंत्री मोदी को हां, पॉलिथीन को ना अभियान के तहत विधायक ने वितरित किए कपड़े के बैग  

रतिया, 17 सितंबर।

वीरवार को रतिया के विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा व भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने प्रधानमंत्री मोदी को हां, पॉलिथीन को ना अभियान की भगत सिंह चौक से शुरूआत करते हुए शहर में कपड़े के बैग वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। सभी देशवासियों द्वारा उन्हें इस खास दिन की बधाई दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार 20 सितंबर तक चलता रहेगा।



इस दौरान विधायक लक्ष्मण नापा व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने प्रधानमंत्री मोदी को हां, पॉलिथीन को ना अभियान की शुरूआत करते हुए शहर में कपड़े के बैग वितरित किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने विपक्ष द्वारा अध्यादेशों के विरोध पर कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार किसानों के हित को देखते हुए फैसला करते हैं, इन अध्यादेंशों से किसानों को कोई नुकसान नही होगा। इस दौरान शहरी मंडल अध्यक्ष सुखविंद्र गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष केवल 


मेहता, मंडल महामंत्री शिव वधवा, मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर तनेजा, मार्किट कमेटी चेयरमैन श्याम कम्बोज, सुभाष सिंगला, नवदीप मैहता, कमल किशोर, बलवंत सैनी, राजू लाली, ओमप्रकाश, सतपाल जिंदल, कपिल सिंगला, हरविदंर सिंह, रमेश शरारी, रणजीत सिंह, निखिल गर्ग, अवी वधवा, नवनीत, सतनाम सिंह, निजी सचिव शिव दयाल, गोल्डी, सतनाम, प्रेमजीत सिंह मौजूद रहे।

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से 

जिला प्रभारी

 उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment