Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सेे विधायक लक्ष्मण नापा व भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने की मुलाकात


 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सेे विधायक लक्ष्मण नापा व भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने की मुलाकात

फतेहाबाद: रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा व भारतीय जनता पार्टी फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से चंडीगढ़ में मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण नापा व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने मुख्यमत्री मनोहर लाल से जिले के किसानों के लिए हो रही समस्याओं के लिए विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा जिले के  विकास के लिए तथा भाजपा क ी शीघ्र ही होने वाली 


संगठनात्मक नियुक्तियों के बारें में भी चर्चा की। सभी विषयों पर चर्चा होने के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक लक्ष्मण नापा व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा को आश्वस्त किया की हरियाणा सरकार फतेहाबाद जिले के हर विकासशील कार्या को प्रमुखता से किए जाऐंगें तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा जिले की सक्रिय गतिविधियों व रतिया में जिले के किसानों द्वारा केंन्द्र सरकार के कृषि अध्यादेशों के पक्ष में निकाले गए विशाल ट्रैक्टर मार्च की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से

 जिला प्रभारी 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 


No comments:

Post a Comment