1 किलो 55 ग्राम अफीम के असली सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फतेहाबाद, 08 अगस्त। शहर टोहाना पुलिस ने एक अफीम तस्करी के मामले में असली सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिया। गौरतलब है कि बिते समय एन्टी नारकोटिस पुलिस टीम ने गस्त के दौरान गांव कमालवाला बस अड्डे से शक के आधार पर एक बाइक सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसकी तलाशी उपरान्त उसने पहने कपड़ो से 1 किलो 55 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। गिरफ्तार किये व्यक्ति जयबीर उर्फ लीलड़ निवासी कमालवाला ने पुलिस के पुछताछ पर बताया था कि मै यह अफीम जयभगवान निवासी कलर भैणी से लेकर आया था। पुलिस ने जयभगवान को भी कल गिरफ्तार कर लिया है।
सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से
ब्युरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment