Advertisement

आयुक्त विनय सिंह ने गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत् परियोजना में त्रिवेणी लगाकर किया पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ




आयुक्त विनय सिंह ने गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत् परियोजना में त्रिवेणी लगाकर किया पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
फतेहाबाद, 15 जुलाई।
हिसार मंडल के आयुक्त विनय सिंह व उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला फतेहाबाद के स्थापना दिवस पर चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत् परियोजना में त्रिवेणी लगाकर पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखपुर अणु विद्युत परियोजना में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत परियोजना के कार्यों में तेजी 



लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन किया।
मंडल आयुक्त विनय सिंह ने गोरखपुर हरियाणा विद्युत परियोजना के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पर्यावरण व वन्य प्राणियों के संरक्षण तथा उनकी सुरक्षा के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मनुष्य को पृथ्वी पर रहने के लिए सभी प्रकार की सुख सुविधाएं चाहिए। उसी प्रकार वन्य प्राणी एवं पशु 



पक्षियों के लिए सभी प्रकार की सुख सुविधाओं का प्रबंध करना मानवता के नाते हमारी नैतिक जिम्मेवारी बनती है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ पौधे लगाने तथा उनके पालन पोषण की भी उचित व्यवस्था करें। उन्होंने जिला के स्थापना दिवस की भी बधाई व शुभकामनाएं दी और गोरखपुर हरियाणा विद्युत परियोजना में चल रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर परियोजना निदेशक पुनीत स्वरूप 



पाठक ने आयुक्त व उपायुक्त का स्वागत किया और परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आयुक्त विनय सिंह व उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने एनपीसीआईएल द्वारा सीएसआर कार्यक्रम के तहत गांव सामलखेड़ा, एमपी रोही और धांगड़ आदि विद्यालयों के मुख्य अध्यापकों/अध्यापिकाओं को प्रति विद्यालय 2 वाटर कूलर, 2 




चैस बोर्ड, 2 कैरम बोर्ड और आवश्यकतानुसार ग्रीन बोर्ड भी सौंपे गए। इस अवसर पर एसडीएम संजय बिश्रोई, सीटीएम अनुभव मेहता, डीआरओ राजेश कुमार ख्यालिया, डीआईपीआरओ आत्मा राम कसाना, डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल, मुख्य निर्माण अभियंता बीके चिन्नाकेश्व, मुख्य अभियंता (सिविल) संजीव कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता (एफ.ई.) जी. प्रभाकर, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) पुतान सिंह तोमर, वरिष्ठ प्रबंधक(मानव संसाधन) होशियार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


सलाम खाकी न्यूज से
 ब्युरो चीफ़ 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 




..

No comments:

Post a Comment