Advertisement

जननायक जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में कोरोना ने ले ली ईन्ट्री !



जननायक जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में कोरोना ने एंट्री ले ली है। यहां काम करने वाला कुक पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद जेजेपी दफ्तर बंद कर दिया गया है। दफ्तर को सैनिटाइज किया जा रहा है। 

हालांकि यहां काम करने वाले बाकी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आम लोगों के लिए दफ्तर को बंद कर दिया गया है। इससे पहले हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव मिले थे। 

डिप्टी सीएम आवास पर काम करने वाले कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। अब इनमें से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। खुद डिप्टी सीएम भी क्वारैंटाइन हो गए थे। हालांकि डिप्टी सीएम की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

No comments:

Post a Comment