Advertisement

एसडीएम नवीन कुमार ने नैशनल डॉक्टर डे पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं -नागरिक हस्पताल पहुंच चिकित्सकों से मिलें, सुविधाओं की ली जानकारी



एसडीएम नवीन कुमार ने नैशनल डॉक्टर डे पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं
-नागरिक हस्पताल पहुंच चिकित्सकों से मिलें, सुविधाओं की ली जानकारी
टोहाना, 1 जुलाई।
टोहाना के उपमंडलाधीश नवीन कुमार ने नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी डॉक्टर्स को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आज का 




खास दिन उन तमाम डॉक्टर्स को समर्पित है, जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे इंसानों का न सिर्फ इलाज करते हैं, बल्कि एक नया जीवन भी प्रदान करते हैं। एसडीएम नवीन कुमार बुधवार नागरिक हस्पताल टोहाना पहुंचे और सभी 



डॉक्टर्स को नैशनल डॉक्टर डे की बधाई भी दी। उन्होंने हस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।




एसडीएम ने कहा कि डॉक्टर्स को धरती पर भगवान का दर्जा दिया गया है। डॉक्टर्स अपनी जिम्मेदारी निभाकर हर परिस्थिति में बेहतर इलाज प्रदान कर अपना फर्ज निभाते हैं। उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ही एक जुलाई 



को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन भारत के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्म हुआ था और उनकी पुण्यतिथि भी है। उनको सम्मान 


और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। एसडीएम ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने और मरीजों के इलाज करने में चिकित्सकों ने 24 घंटे काम किया है, जो बधाई के पात्र है।



                                          ब्युरो चीफ़
                                   उजागर सिंह की रिपोर्ट 













....








No comments:

Post a Comment