Advertisement

जिले में होगा साढे़ 5 लाख से अधिक पौधों का रोपण - रमेश चंद्र बिढ़ान



जिला में होगा साढे पांच लाख से अधिक पौधों का रोपण : रमेश चंद्र विढ़ान
-सड़कों के किनारे 110 किलोमीटर क्षेत्र व 277.28 हैक्टेयर भूमि क्षेत्र में किया जाएगा पौधों का रोपण
-पौधगिरी व जल शक्ति अभियान के तहत किया जाएगा पौधारोपण का कार्य


सिरसा, 18 जुलाई। उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने बताया कि वन विभाग द्वारा चालू वित्त वर्ष में जिला में  5 लाख 79 हजार 527 पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधों के निर्धारित लक्ष्य को जिला के सभी खंडों में पौधा रोपण कर पूरा किया जाएगा।


उपायुक्त ने बताया कि अब पौधारोपण के लिए अनुकूल समय है। जिला को हरा-भरा बनाने के उद्ïेश्य से पौधा रोपण किया जाएगा। विभिन्न स्कीमों व अभियान के तहत सभी खंडों में पौधा रोपण होगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य में से 3 लाख 15 हजार 780 पौधों को  जिला के सभी खंडों में रोपित किए जाएगा। इनमें खंड सिरसा में 20 हजार 250, खंड डबवाली में 74 हजार 530, खंड रानियां में 46 हजार 900, खंड बड़ागुढा में 57 हजार 150, खंड ऐलनाबाद में 33 हजार 150, खंड नाथूसरी चौपटा में 49 हजार तथा खंड ओढ़ां में 34 हजार 800 पौधे रोपित किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि इस पौधा रोपण अभियान के दौरान वर्ष 2018-19 व 2019-20 में लगाए गए पौधों में अनुमानित आधार पर नष्टï हुए पौधों के स्थान पर दोबारा पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए 33 हजार 747 नए पौधे भी रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान /पौधगिरी अभियान के तहत जिला में 2 लाख 30 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है जिनमें से एक लाख 10 हजार पौधे स्कूलों व एक लाख 20 हजार पौधे ग्राम पंचायतों के माध्यम से लगवाए जाएंगे। ये पौधे निशुल्क मुहैया करवाए जाएंगे।


उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे एक-एक पौधा जरूर लगाएं। पेड़ों का सरंक्षण भी आज की सबसे बड़ी जरूरत है। जितने अधिक पेड़-पौधे होंगे उतना ही वातावरण शुद्घ होगा। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। इसलिए पौधा रोपण अभियान से जुड़कर पौधे लगाएं और जिला को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें।


जिला सिरसा में वन विभाग की 11 नर्सरियां हैं जिनमें गांव नाथूसरी, नहराणा, भावदीन, डबवाली, खुईयां, ओटू, जीवन नगर, उमेदपुरा, कालांवाली, खैरेकां व दौलतपुर खेड़ाकी नर्सरियां शामिल हैं। इन नर्सरियों से पौधे प्राप्त किये जा सकते हैं। वन विभाग द्वारा सड़कों, राजमार्गों, स्कूलों, ग्राम पंचायतों में भी मॉनसून सीजन के दौरान पौधारोपण करवाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment