Advertisement

फतेहाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भुना के व्यपारी पर गोली चलाने के दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा, कब्जे से 2 पिस्तोल 7 कारतूस बरामद, मामले में अब तक पुलिस 9 आरोपियों कर चुकी गिरफ्तार, अब तक कुल 4 पिस्तोल 11 कारतूस बरामद, आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाला भी यूपी से किया गिरफ्तार




फतेहाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भुना के व्यपारी पर गोली चलाने के दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा,

कब्जे से 2 पिस्तोल 7 कारतूस बरामद, मामले में अब तक पुलिस 9 आरोपियों कर चुकी गिरफ्तार, अब तक कुल 4 पिस्तोल 11 कारतूस बरामद, आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाला भी यूपी से किया गिरफ्तार

     



फतेहाबाद, 18 जूलाई। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में सीआईए फतेहाबाद पुलिस को भुना के व्यापारी पर 

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार 

गोली चलाने के मामलें में बड़ी कामयाबी हासिल की है। बीते दिनों भुना के व्यापारी पर गोली चलाने के दो और मुख्य आरोपियों को पुलिस ने कल राहगीरों को लूटने की प्रयास के 




आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्तोल 12 बोर एक कारतूस व 1 पिस्तौल 315 बोर 6 कारतूस बरामद किये हैं। प्रैस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों बाइक पर सवार तीन लोगों ने 





एक व्यापारी पर फायरिंग कर फरार हो गये थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस मामलें में 7 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। इसी कड़ी में 





सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दो हथियारबंद लोग राहगीरों को लूटने के प्रयास में हैं। पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दोनों को गांव खजूरी जाटी टी पॉइंट से धर दबोचा है। दोनों की पहचान संजय उर्फ संजू व रवि निवासी भुना के 























रूप में हुई है। उक्त आरोपी भूना मामलें में वांछित थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्तोल 7 कारतूस बरामद किये है। इस मामलें में अब तक पुलिस ने योजना में शामिल, हथियार सप्लाई करना व आरोपियो को शरण देने सहित कुल 9 लोगों 




को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी असला यूपी निवासी ऋषि पाल से लेकर आए थे, जिसे पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को शरण देने के आरोप मे दो ढ़िगसरा निवासी सहित बिटु निवासी दड़ौली को भी गिरफ्तार किया है।



 पुलिस कप्तान ने बताया कि संजय पर हत्या सहित सात मामले व रवि पर एक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। दोनों आरोपियो को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियो से अन्य मामलों बारे पुछताछ व वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया जाएगा।

सलाम खाकी न्यूज से
 ब्युरो चीफ़ 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 



..

No comments:

Post a Comment