*सीडीएलयू की 1 जुलाई से नहीं होगी परीक्षा*
👉चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की जुलाई माह में परीक्षा आयोजित नहीं होगी। विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा ने परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा शाखा द्वारा सरकार के आदेश मिलने पर परीक्षा भविष्य में करवाई जाएगी।
👉 विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक जुलाई से स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम व अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 1 जुलाई से आयोजित होनी थी। सरकार के आदेश पर होगी परीक्षा आयोजित विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा ने कोरोना वायरस को लेकर परीक्षा स्थगित कर दी है। अब परीक्षा सरकार द्वारा आदेश मिलने पर आयोजित करवाई जाएगी। इसके लिए 30 जून के बाद फैसला लिया जाएगा।
👉 विश्वविद्यालय के कुलपति ने परीक्षा को लेकर फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट प्रो. सुल्तान सिंह की कन्वीनरशिप में 9 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। विभिन्न संकायों के डीन तथा विभिन्न कालेजों के प्रधानाचार्य इस कमेटी के सदस्य थे। इस कमेटी की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय के यूजी, पीजी व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की ऑफ लाइन परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया गया।
👉सीडीएलयू सिरसा के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुलतान सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की एक जुलाई से परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। पहले से घोषित परीक्षा तिथि को स्थगित कर दिया गया। सरकार के आदेश मिलने पर आगे परीक्षा घोषित की जाएगी।

No comments:
Post a Comment