*डीएसपी राजेश चेची के तबादले की सूचना पर सिरसा में उबाल*
*_सीएम से आज होगी तबादले को रोकने की मांग_*
👉बहुत कम ही ऐसे पुलिस अधिकारी है, जिनकी लोकप्रियता जनता में इतनी होती है कि जनता उनके लिए सड़कों पर उतरे। देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। डीएसपी सिरसा राजेश चेची पुलिस अफसर के रूप में ऐसे नेक इंसान है, जिन्होंने कोरोना संक्रमण में सराहनीय कार्य किया है। समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर हर जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने में उनकी भूमिका काबिलेतारीफ है, वहीं प्रवासी कामगरों को उनके गृह जिलों में पहुंचाने में भी अहम् भूमिका अदा की है। अब उनका तबादला हो गया है, जिसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश है और वे सड़कों पर उतरकर डीएसपी राजेश के तबादले को रूकवाने की कवायद में जुट गए है।
*मुख्यमंत्री हरियाणा से दरख्वास्त करने की तैयारी*
👉लायंस क्लब सिरसा डायमंड, सड़क सुरक्षा अभियान, मानव अधिकार मिशन, किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन, आरएसडी कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन व श्री रामदूत सेवा मंडल इत्यादि सामाजिक संस्थाओं की ओर से सीएम मनोहरलाल के सिरसा आगमन पर उनसे मिलने का प्रयास किया जाएगा।
अगर मुलाकात हुई तो डीएसपी राजेश चेची के तबादले को रोकने की दरख्वास्त भी की जाएगी। संस्थाओं की ओर से व्हाट्सएप्प के माध्यम से अपील की जा रही है कि सीएम मनोहरलाल श्री ताराबाबा कुटिया मेंं आएंगे, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे, ताकि सीएम से तबादले को रूकवाने की मांग की जाए।

No comments:
Post a Comment