Advertisement

ललितपुर न्यूज:- मदनपुर पुलिस की मिलीभगत से उल्दना खुर्द व सोल्दा में बेंची जा रही अबैध शराब आबकारी विभाग के संरक्षण में बम्हौरी कलां शराब की दुकान से उपलब्ध कराई जा रही ग्रामीण इलाकों में दारू शराब की बिक्री से गांव का माहौल हो रहा खराब, ग्रामीणों ने की अबैध शराब की बिक्री बन्द कराए जाने की मांग

ललितपुर न्यूज:- मदनपुर पुलिस की मिलीभगत से उल्दना खुर्द व सोल्दा में बेंची जा रही अबैध शराब

आबकारी विभाग के संरक्षण में बम्हौरी कलां शराब की दुकान से उपलब्ध कराई जा रही ग्रामीण इलाकों में दारू

शराब की बिक्री से गांव का माहौल हो रहा खराब, ग्रामीणों ने की अबैध शराब की बिक्री बन्द कराए जाने की मांग

ललितपुर:
थाना क्षेत्र मदनपुर के ग्रामीण अंचलों में माफियाओं द्वारा अबैध रूप से शराब बिक़बाई जा रही है। जिससे ग्रामीण इलाकों का माहौल बिगड़ रहा तो वहीं युवा पीढ़ी नशे की आदी होती जा रही है। ग्रामीणों ने जनहित में गांव में अबध शराब की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग जिलाप्रशासन से की है।
    जानकारी मिली कि उल्दना खुर्द, सोल्दा में अबैध रूप से शराब की बिक्री बेखौफ जारी है। यहां शराब की खेपें रातोंरात व दिनदहाड़े बिक्रेताओं तक बम्हौरी कलां ठेकेदार के द्वारा पहुंचाई जा रहीं हैं। अधिकतर युवा पीढ़ी नशे की आदी हो रही। महिलाओं का घर/गृहस्थी चला पाना मुश्किल हो गया। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर असर पड़ने लगा। महिलाओं तथा बच्चियों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो चला है। जिसकी बजह से क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा। 
थाना प्रभारी मदनपुर विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा अबैध को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। उल्दना खुर्द और सोल्दा में शराब बिक्री की शिकायत मिली है, मौके पर जाकर मामले की जांच तथा कार्यवाही की जाएगी।

        सलाम खाकी न्यूज से प्रदेश ब्यूरो
        पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment