Advertisement

कोरोनावायरस के कारण बदलनी होगी योग की थीम , और योग है अनेक बीमारियों का उपचार : शामली जिलाधिकारी जसजीत कौर

छटे अंतरराष्ट्रीय दिवस पर कोरोना के चलते डीएम ने घर में ही किया योगाभ्यास


शामली (सू0वि0) दिनांक21-06-2020


छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा शुगर मिल स्थित अपने आवास पर प्रातः 7:00 बजे ऑनलाइन योग किया गया । इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते योग दिवस जनसमूह की मौजूदगी में ना होकर योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग , इस थीम के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन लोगों द्वारा योग किया गया।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी विधाओं में सर्वश्रेष्ठ विद्या योग होता है,इसलिए करो योग-रहो निरोग इस बात को सभी को अपनी दिनचर्या में ढालते हुए  प्रतिदिन योग करना चाहिए, उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर में नई ऊर्जा उत्पन्न होती है और नई ऊर्जा उत्पन्न होने से पूरा दिन ठीक प्रकार से अपने कार्यो को करते है।उन्होंने कहा कि योग हमें सभी बीमारियों से बचाने में अहम योगदान करता है।

योग के द्वारा हम अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते है,और गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकते है। उन्होंने कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।योग से न सिर्फ शरीर रोगमुक्त रहता है,बल्कि मानसिक और बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है।उन्होंने यह भी कहा कि योग हमारी धरोहर है,जिसे आज विश्व में भी सर्वश्रेष्ठ माना गया है।



सलाम खाकी न्यूज़ शामली डेस्क समाचार संपादक सलेक चन्द वर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment