सोहना में जापानी कंपनी लगाएगी लिथियम बैट्री का कारखाना, मिलेगा हजारों युवकों को रोजगार : दुष्यंत चौटाला
-उप मुख्यमंत्री ने कहा, कार्यकाल पूरा होने के बाद होंगे पंचायती चुनाव, सरकार ने अपने स्तर पर की तैयारियां शुरू
फतेहाबाद, 22 जून।
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा के सोहना में 170 एकड़ भूमि पर जापानी कंपनी जेबीएल 7500 करोड़ रुपये का निवेश करके भारत की पहली सबसे बड़ी लिथियम बैट्री बनाने का कारखाना लगाएगी। इस कारखाना के लगने से हजारों युवकों को रोजगार मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान किए गए लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में डीआईसी के माध्यम से एक विशेष नोडल अधिकारी लगाए गए है, जो आत्म-निर्भर भारत योजना के तहत उद्योगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने, उसकी निगरानी करने और उन्हें सहायता देने के लिए काम करेंगे।
लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उद्योगों को खोलने की शुरूआत की गई है। प्रदेश में उद्योग खुलने में तेजी आई है।
पराली प्रबंधन के विषय में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली से बिजली बनाने के लिए कारखाना लगाने वाले उद्योगपतियों की प्रदेश सरकार सहायता प्रदान करेगी। पिछले वर्ष पराली प्रबंधन में प्रदेश सरकार ने बेहतर व्यवस्था की थी और किसानों से 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से पराली खरीदी गई थी। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश था, जिसने एनजीटी में लिखित में दिया था कि हरियाणा प्रदेश के किसानों से पराली खरीदेगा। पानीपत में वेस्ट टू एनर्जी का प्लांट शुरू भी किया गया है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर जल्द से जल्द वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कोई व्यक्ति अगर यह प्लांट लगाना चाहता है तो सरकार उसको सुविधा उपलब्ध करवाएगी।
कार्यकाल पूरा होने पर होंगे पंचायत चुनाव:-
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकाल पूर्ण होने के बाद पंचायत चुनाव होंगे। सरकार ने अपने स्तर पर इसकी तैयारियां करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सरकार चुनाव करवाने के लिए पूर्णरूप से तैयार है। कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ता है, तो उस समय की स्थिति के अनुसार फैसला लिया जा सकता है। पंचायतों का कार्यकाल जुलाई 2020 में पूरा हो रहा है। तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। पंचायतों में विकास कार्यों के लिए निर्माण सामग्री के रेट विभिन्न खंडों में अलग-अलग होने के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में मंडलायुक्तों को निर्देश दिए गए है कि वे जिलानुसार निर्माण सामग्री के रेट निर्धारित करें, ताकि उनमें किसी प्रकार का अंतर न हों।

बिजली के गिरे खंबें तुरंत किए जाएंगे दुरूस्त:-
रविवार देर रात्रि जिला में आए तूफान से टोहाना क्षेत्र में बिजली के खंभे गिरने की घटना पर संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बिजली विभाग के महाप्रबंधक को कहा है कि वे जल्द से जल्द इन बिजली के खंभों को दुरूस्त करें, ताकि किसान को धान रोपाई व अन्य फसलों की सिंचाई के लिए किसी प्रकार की दिक्कत ना आएं। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण काल में लोगों को जागरूक करने के लिए मीडिया की भूमिका पर उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने कैसे इस महामारी से लोग बचे, इसके लिए पूर्णरूप से जागरूकता फैलाने में मीडिया ने अह्म अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अनलॉक होने के बाद कोरोना संक्रमण के मामले प्रदेश में बढ़ें, लेकिन रिकवरी रेट में प्रदेश देश में अव्वल है।
चंडीगढ़ टीम आज करेगी तीन मंडियों का दौरा:-
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की तीन मंडियों में अनाज खराब हुआ। उनकी शिकायतें आई है, उसके लिए एक स्पैशल टीम चंडीगढ़ से गठित की गई है जो आज मंडियों का दौरा कर कमियों को जांचेगी। टीम मंडियों में लिफ्टिंग, खरीद के बाद अनाज को कवर करने में हुई कौताही की जांच करेगी। टीम अनाज मंडी नारनौंद, बास और नगुरा में ये जांच करेगी और जो भी दोषी होगी उन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
ये रहे मौके पर मौजूद:-
इस मौके पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, टोहाना के विधायक देवेन्द्र सिंह बबली, जजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र लेगा, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र बिल्ला, फतेहाबाद हल्का शहरी प्रधान विकास मेहता, पंकज झाझडिय़ा, एसडीएम संजय बिश्रोई, डीईओ दयानंद सिहाग, तहसीलदार विजय कुमार, बीडीपीओ महेन्द्र सिंह नेहरा, पूर्व चेयरमेन होशियार सिंह ढिल्लों, भूना से कामरेड भूपेन्द्र सिंह, इनसो जिलाध्यक्ष जतिन खिलेरी, बृजलाल बावल, जितेंद्र गिल्ल, हल्का प्रधान टोहाना संदीप समैन, विनोद बबली, जिला पार्षद अवतार सिंह, प्रकट सिंह सरोहा, मोनू डागर, पूर्व सरपंच भल्लेराम, मंगतराम, रामचंद्र, रामनिवास, सतबीर, ईश्वर भैरू, सरपंच ईश्वर सिंह, चतर सिंह, बलबीर, दयानंद, रामकुमार, सतपाल, बलवान सिंह, बंसी लाल, सुभाष चंद्र, शमशेर भैरू, बसाउराम, शिशपाल, नत्थू राम, निशांत कामरा, लीला राम, रामनिवास नंबरदार सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन (22 डीआईपीआरओ एफटीबी फोटो 01 व 02): जिला फतेहाबाद के गांव जांडली कलां में पत्रकारों से रूबरू होते हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, साथ है जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, टोहाना के विधायक देवेन्द्र सिंह बबली व अन्य।
ब्युरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment