Advertisement

अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया बाढ़ आपदा से निपटने का प्रशिक्षण




अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया बाढ़ आपदा से निपटने का प्रशिक्षण
फतेहाबाद, 26 जून।
उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ के कुशल मार्गदर्शन और दिशा निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों को बाढ़ आपदा से निपटने के लिए लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को तहसील फतेहाबाद के अंतर्गत कार्यरत सभी पटवारियों व कनाल गार्ड को फतेहाबाद के बाईपास स्थित जलघर में प्रशिक्षण दिया गया। इससे पहले जिला राजस्व अधिकारी राजेश ख्यालिया ने स्वयं किश्ती को चलाकर इसका निरीक्षण किया व बाढ़ राहत की सभी सामग्री ठीक पाई गई।





इस दौरान उन्हें किश्तियां चलाने का भी अनुभव सिखया गया। जिला मास्टर ट्रैनर बीर सिंह पटवारी ने प्रशिक्षार्णियों को बताया कि बाढ़ जैसी आपदा के दौरान सबसे पहला कार्य हमारा आबादी में होने वाले नुक्सान को रोकना होता है, वहीं जीवन रक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के 



दौरान किसी भी तरह की अफवाह ने फैलें व लोगो ंमें इसको लेकर भय का माहौल न बने इसका हमें प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की रक्षा करने के लिए तत्पर रहना 



होगा। प्रशिक्षण के दौरान कानूनगो सुशील कुमार, राजाराम, पटवारी अमर सिंह, आत्मा राम, सुभाष चंद्र, विजय कुमार, हरीश कुमार, बलबीर सिंह, कैनाल गार्ड कुलदीप, जन स्वास्थ्य विभाग से सेवादार विनोद कुमार आदि ने प्रशिक्षण लिया।


ब्युरो चीफ़ 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 

..............

No comments:

Post a Comment