Advertisement

जिला बागवानी मिशन क्रियांवन इकाई के तहत एडीसी ने की बागवानी विभाग की योजनाओं की समीक्षा -किसानों को बागवानी योजनाओं की अनुदान राशि समय पर उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश



जिला बागवानी मिशन क्रियांवन इकाई के तहत एडीसी ने की बागवानी विभाग की योजनाओं की समीक्षा
-किसानों को बागवानी योजनाओं की अनुदान राशि समय पर उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद, 22 जून।
जिला बागवानी मिशन क्रियांवन इकाई के तहत अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। एडीसी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान एमआईडीएच स्कीम के तहत वित्तीय आंबटन व लक्ष्य प्राप्ति बारे अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।



अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चालू वित्त वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति करते हुए किसानों को योजनाओं की अनुदान राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके अलावा विभाग के अधिकारी किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दें, ताकि किसान योजनाओं लाभ उठा सकें। जिला उद्यान अधिकारी ने अतिरिक्त उपायुक्त को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति समय रहते कर ली जाएगी, ताकि किसानों को विभागीय स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ मिल सकें।




जिला उद्यान अधिकारी एवं डीएचएमआईयू के सदस्य सचिव डॉ. कुलदीप सिंह ने बैठक में वास्तविक रूप से नये बाग लगाने, सब्जी बीज उत्पादन, हाईब्रिड सब्जी उत्पादन, सामुदायिक तालाब योजना, मशीनीकरण, आईपीएम व आईएनएम, संरक्षित खेती एवं पोस्ट हारवेंट मैनेजमेंट इत्यादि पर खर्च हुई राशि की जानकारी दी। उन्होंने वर्ष 2020-21 के तहत एमआईडीएच की वार्षिक 



कार्ययोजना अनुमोदन हेतू बैठक में प्रस्तुत की तथा बताया कि इस वर्ष एमआईडीएच स्कीम की विभिन्न मदों में 5 करोड़ 63 लाख 87 हजार 306 रुपये का वित्तीय लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जोकि मुख्य रूप से नया पौधा रोपण, 




सब्जी बीज उत्पादन, हाईब्रिड सब्जी, सामुदायिक तालाब, संरक्षित खेती, मशीनीकरण, पैक हाऊस व प्याज भंडारण आदि मदों पर ही खर्च किया जाना है। बैठक में डीडीए डॉ. राजेश सिहाग, कृषि विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिक डॉ. सरदूल सिंह मान, एलडीएम अनिल कुमार मीणा, अर्जुन पूनिया, निर्मला कुमारी, डॉ. अमरजीत सिंह, सुरेन्द्र कुमार मुखी, महावीर सिंह, नरेन्द्र कुमार, नेहरू देवी आदि मौजूद रहे।



फोटो कैप्शन (22 डीआईपीआरओ एफटीबी फोटो 11): जिला बागवानी मिशन क्रियांवन इकाई के तहत बागवानी विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा।

ब्युरो चीफ़
 उजागर सिंह की रिपोर्ट 



No comments:

Post a Comment