Advertisement

एसडीएम सुरेन्द्र सिंह बैनीवाल ने किया वार्ड नंबर 16 में बने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण -स्वास्थ्य विभाग को दिए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा व स्क्रीनिंग के उपकरण उपलब्ध करवाने के निर्देश



एसडीएम सुरेन्द्र सिंह बैनीवाल ने किया वार्ड नंबर 16 में बने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण
-स्वास्थ्य विभाग को दिए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा व स्क्रीनिंग के उपकरण उपलब्ध करवाने के निर्देश
रतिया, 22 जून।
उपमंडलाधीश सुरेन्द्र सिंह बैनीवाल ने रतिया के वार्ड नंबर 16 में बनाए गए कंटेनमेट व बफर जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को 




व्यक्तिगत सुरक्षा और स्क्रीनिंग आदि अन्य सभी आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी समय-समय पर कंटेनमेट व बफर जोन को सैनिटाइज करवाते रहे। एसडीएम ने वहां पर मौजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए 



ड्यूटी इंचार्ज तथा वार्ड वासियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी करने वाले व्यक्ति पीपीई कि 


पहनकर आएं और किसी भी घर में प्रवेश ना करें बल्कि सामान का पैकेट घर के दरवाजे पर रखकर वापिस चला जाए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार भजन दास, एसएमओ भरत सिंह, सीआईडी स्टाफ के अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: रतिया के वार्ड नंबर 16 में बने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते उपमंडलाधीश सुरेन्द्र सिंह बैनीवाल।

ब्युरो चीफ़ 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 


No comments:

Post a Comment