हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन के संघर्ष की हुई जीत: मोहित मेहता
फाइनल व रि-अपीयर के विद्यार्थी भी होंगे बिना परीक्षा प्रमोट, उच्चतर शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र
सिरसा। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अंतिम वर्ष व रि-अपीयर के विद्यार्थियों को परीक्षा देने में आ रही दिक्कतों को लेकर बिना परीक्षा के विद्यार्थियों को आगामी कक्षाओं में प्रमोट करने के मामले में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए) द्वारा किया गया संघर्ष आखिरकार रंग लाया। अब अंतिम वर्ष व रि-अपीयर वाले विद्यार्थियों को भी बिना परीक्षा के प्रमोट किया जाएगा।
मंगलवार को उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक पत्र जारी कर इस आशय की पुष्टि की है। एचएसए के नैशनल कॉलेज के प्रधान मोहित मेहता, 22 ग्रुप रोड़ी से जश्न बठला ने संयुक्त रूप से बताया कि जिस तरह से कोरोना का प्रकोप देश में चल रहा है, उसे देखते हुए परीक्षाएं करवाना उचित नहीं था। सीडीएलयू प्रशासन ने परीक्षाओं की तिथि एक जुलाई निर्धारित कर दी थी और डेढ़शीट भी जारी कर दी थी, जिससे विद्यार्थी व अभिभावक दुविधा की स्थिति में थे।
विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए सर्वप्रथम एचएसए ने समस्या को लेकर कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें फाइनल ईयर व रि-अपीयर के विद्यार्थियों को भी बिना परीक्षा के ही पिछले रिजल्ट के आधार पर प्रमोट किए जाने की मांग की गई, ताकि विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।
मंगलवार सांय को उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस संबंधी पत्र जारी कर परीक्षाओं को लेकर चल रही उठा पटक पर विराम लगा दिया। परीक्षा रद्द होने पर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली

No comments:
Post a Comment