उरई न्यूज:- कोरोना से फिर हुई मौत एक की मौत,एक ने जीती जंग
उरई जालौन। जनपद जालौन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने का क्रम नहीं थम रहा। बढ़ते संक्रमित मरीज प्रशासन की चिंता बढ़ाने के साथ जनता के बीच भय का माहौल बनाए हुए हैं। अभी तक संक्रमित मरीज शहर शहर में निकल रहे थे। जिनकी टेस्टिंग करा कर उन्हें इलाज के लिए हाल अस्पताल भेज जा रहा था। लेकिन अब वायरस ने ग्रामीण क्षेत्र की ओर रुख किया। जहां पर सुविधाओं का हमेशा तांता लगा रहा। जहां पर ना तो शुद्ध पानी मिलता और ना ही स्वास्थ्य संबंधी कोई अच्छी व्यवस्था।ऐसे में जिला प्रशासन की समस्याएं और बढ़ जाती है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर प्रवासी मजदूर बाहर से आए हैं। सभी मजदूरों कि पहले तो टेस्टिंग कराई जाए उसके बाद अगर वह वायरस से संक्रमित पाए जाते हैं। तो इलाज के लिए कोरेंटिन किया जाए।जनपद में हजारों प्रवासी मजदूर आए हैं। हर किसी की जांच संभव नहीं है। यह कहना जिला प्रशासन से रहता है। लेकिन तब भी जिन लोगों में इस बार के लक्षण पाए जाते हैं या उनकी ज्यादा तबीयत खराब होती है तो उन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं।इतना सब होने के बाद भी जनपद जालौन में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ते चले जा रहे हैं। आज जनपद जालौन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या ने शतक पूरा कर लिया वही एक्टिव केस भी अर्धशतक के ऊपर हैं। जिला प्रशासन द्वारा दी गई सूचना के तहत जनपद जालौन में कुछ संक्रमित मरीजों की संख्या 100 एक्टिव केसों की संख्या 53 पांच लोगों की इस वायरस से मौत हो गई , वहीं42 लोग इस वायरस को मात दे चुके।
No comments:
Post a Comment