Advertisement

बिल्ला ललितपुर न्यूज:- ललितपुर के ग्राम बिल्ला में पहुंचा टिड्डी दल लाखों की संख्या में था टिड़डी दल करीब आधे घंटे तक डाले रहा डेरा

बिल्ला ललितपुर न्यूज:- ललितपुर के ग्राम बिल्ला में पहुंचा टिड्डी दल 
लाखों की संख्या में था टिड़डी  दल करीब आधे घंटे तक डाले रहा डेरा 
          बिल्ला से पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत की रिपोर्ट


 बिल्ला/ललितपुर-
बताते चलें कि आज शाम करीब चार बजे थाना बानपुर के ग्राम बिल्ला में पाकिस्तान से भारत की सीमाओं में डेरा डाले हुए टिड़डी  दल ने अचानक हमला बोल दिया गांव में अचानक आए इस टिड़डी दल  से गांव में अफरा-तफरी मच गई जैसे  जैसे ही यह टिड़डी  दल  गांव में आया तो तो गांव में अचानक अंधेरा सा छा गया और  लोग  घबरा गए बताते चलें कि यह टिड़डी दल बजाज पावर प्लांट की तरफ से आया जिसकी संख्या लाखों में थी जेसे ही यह टिड़डी दल  बिल्ला गांव में आया था ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े तेज अवाज बाले बर्तन  और  ताली बजाते हुए घरों से बाहर निकले और ग्रामीणों ने तेज आवज  के साथ शोरगुल करना शुरू कर दिया गांव वालों ने इस टिड़डी दल को जमीन पर उतरने नहीं दिया  यह टिड़डी दल करीब आधे घंटे तक गांव में मडराता  रहा और एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर  बेठता रहा  यह टिड़डी दल आधे घंटे तक बिल्ला में डेरा जमाए रहा इसके बाद यह दल बानपर की तरफ निकल गया जब यह टिड़डी दल गांव से निकल गया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली

No comments:

Post a Comment