जनपद शामली के कोविड-19 हॉस्पिटल झिंझाना में आज एक महिला समेत 6 मरीज हुए भर्ती
एक महिला समेत 6 कोरोना संक्रमित हुए भर्ती : बढ कर संख्या हुई 15
आधा दर्जन कोरोना संक्रमितों की जानकारी देती शामली जनपद की डी एम जसजीत कौर 👆
झिंझाना शामली 17 जून 2020
स्थानीय कोविड-19 पिछले अढाई माह से अधिक समय से आ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या में आज काफी उछाल देखने को मिला । आज एक महिला समेत आधा दर्जन भर्ती संक्रमितों की संख्या ने कोविड होस्पीटल के पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए । आने वाले अधिकांश संक्रमितों मे कुछ मरीज , शामली के दो प्राइवेट नर्सिंग होम के स्टाफ बताए जा रहे हैं
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी और पुष्टि के अनुसार स्थानीय कोविड-19 हॉस्पिटल झिंझाना में आज आई आधा दर्जन संक्रमितों की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए । आज एक महिला समेत 6 मरीजों को भर्ती किया गया । बताया गया की महिला शामली के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में रिसेप्शनिस्ट थी । बाकी लोगों में से 3 लोग दो अलग-अलग प्राइवेट नर्सिंग होम के कर्मचारी बताये जा रहे हैं । तथा शामली के विवेक विहार का एक कोरोना मरीज जिसे हार्ट के मामले में सहारनपुर
किया गया था , उसका 30 वर्षीय बेटा जिसे क्वारंटाइन किया गया था वह भी संक्रमित पाया गया । इसके अलावा जनपद के कांधला में सलून की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है ।
किया गया था , उसका 30 वर्षीय बेटा जिसे क्वारंटाइन किया गया था वह भी संक्रमित पाया गया । इसके अलावा जनपद के कांधला में सलून की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है ।
तथा एक संक्रमित कांधला कस्बे का निवासी है । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुल 6 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं और अब कोविड-19 हॉस्पिटल झिंझाना में यह संख्या 9 से बढ़कर 15 हो गई है ।
कोरोना ने अब इस शामली जनपद से भी डसना शुरू कर दिया है
जनपद शामली में भी कोरोना का मौत का रूप भी देखने को मिलने लगा है । इस कोरोना ने जनपद के अंदर पिछले दो दिनों में ही एक महिला तथा एक 11 साल के बच्चे को काल का ग्रास बनाया है। यानि दो मौत इस जनपद मे हो चुकी है।
इस संबंध में जनपद शामली की डीएम जसजीत कौर की बाइट 👇
सलाम खाकी न्यूज़ शामली कार्यालय से समाचार संपादक सलेक चन्द वर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment