Advertisement

सीआईए टोहाना पुलिस ने जुआ खेलते 6 लोगों को किया गिरफ्तार, 43900- रुपये की जुआ राशी बरामद,



सीआईए टोहाना पुलिस ने जुआ खेलते 6 लोगों को किया गिरफ्तार,

 43900- रुपये की जुआ राशी बरामद,

फतेहाबाद, 22 जून। सीआईए टोहाना पुलिस ने गश्त के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुरानी प्रभाकर कालोनी टोहाना में जुआ खेलते 6 लोगों को गिरफ्तार




 किया है। पुलिस ने मौके से 43900/-रुपये की जुआ राशी व ताश बरामद कर आरोपियो के खिलाफ थाना शहर टोहाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज





 किया है। पकड़े गये सभी आरोपी टोहाना के आसपास के बताये गये है। सीआईए टोहाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कल एएसआई हरनेक के नेतृत्व में पुलिस


 टीम गस्त के दौरान कैंची चौक टोहाना मौजूद थे। उसी दौरान गुप्त सुचना मिली की पुरानी प्रभाकर कालोनी टोहाना में कुछ लोग इक्ठ्ठे होकर बड़े पैमाने पर ताश द्वारा जुआ खेल रहे है। इस आशय की सूचना पाकर पुलिस टीम गठीत कर मौके पर





 दबिश दी गई और जुआ खेल रहे 6 व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से 43900/-रुपये की जुआ राशी बरामद की।    


ब्युरो चीफ़
 उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment