Advertisement

डबवाली हलका को डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला का तोहफा 2021 में ओढ़ां को मिलेगा तहसील का दर्जा: दुष्यंत चौटाला डेढ दर्जन ग्राम पंचायतों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को सौंपे प्रस्ताव



डबवाली हलका को डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला का तोहफा
2021 में ओढ़ां को मिलेगा तहसील का दर्जा: दुष्यंत चौटाला
डेढ दर्जन ग्राम पंचायतों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को सौंपे प्रस्ताव

सिरसा, 22 जून

डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला हलका डबवाली को तोहफा देने जा रहे है। अगले साल तक क्षेत्र के ओढां कस्वा को तहसील का दर्जा मिलने वाला है। ओढां को तहसील बनाने की मांग को




 लेकर डबवाली हलका की डेढ दर्जन ग्राम पंचायतें चौटाला हाउस, सिरसा कोठी पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को मिली। ग्राम पंचायतों ने डिप्टी सीएम से अनुरोध किया कि 



ओढां को तहसील बनाया जाए। ओढां हर लिहाज से तहसील बनने पर खरा उतरता है और पिछले कई सालों से उपेक्षा का शिकार है। जबकि नेशनल हाईवे पर स्थित होने की वजह से 


यहां तक पहुंच आसान है। इसलिए जल्द से जल्द ओढां को तहसील का दर्जा दिया जाए। जिस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही शुरू की जाएगी और अगले साल ओढां को तहसील बनाने का तोहफा दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment