Advertisement

फोतहाबाद पुलिस ने एक बाइक सवार को 50.60 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू, दिल्ली से लेकर आया था हेरोइन, कोर्ट मे पेश कर लिया पुलिस रिमांड पर





फोतहाबाद पुलिस ने एक बाइक सवार को 50.60 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू,

दिल्ली से लेकर आया था हेरोइन, कोर्ट मे पेश कर लिया पुलिस रिमांड पर

फतेहाबाद, 25 जून। सीआईए टोहाना पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए




 गस्त के दौरान एक बाइक सवार युवक को काबू कर उसके कब्जे से 50.60 ग्राम हेरोइन बरामद करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आज उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से





 उसे असली सप्लायर की तलाश के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सीआईए टोहाना से एएसआई जयबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गस्त करते डागरा रोड़ नहर पुल टोहाना पर पहुचें तो डागरा की तरफ से आ रहे एक




 बाईक सवार को शक के आधार पर काबू कर लिया। पुलिस ने उसकी तलासी लेने पर उसके कब्जे से 50.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने प्रथम पुछताछ पर बताया कि मै यह हेरोइन दिल्ली से लेकर आया था। पुलिस ने पुछताछ के लिए




 आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि दौरान हेरोइन तस्करी के नेटवर्क मे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।   



                                                  ब्युरो चीफ़

                                          उजागर सिंह की रिपोर्ट फ़तेहाबाद 


.....

No comments:

Post a Comment