
फतेहाबाद पुलिस ने 3 मामलें दर्ज कर 3 लोगों पर की कार्यवाही,
38 बोतल अवैध शराब, 84 किलो लाहन सहित, पकड़ी दो चलती भट्टी
फतेहाबाद, 17 जून। जिला पुलिस ने अवैध शराब निकालने व बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए 3 अलग-अगल जगहों से मामलें दर्ज कर 3 लोगों
के खिलाफ कार्यवाही की है। पुलिस ने 38 बोतल अवैध शराब 84 किलो लाहन सहित अवैध शराब की चलती भट्टी मे प्रयुक्त समान को भी कब्जा पुलिस मे लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत
मामलें दर्ज किए है। सदर रतिया पुलिस ने अवैध शराब की चलती भट्टी के दो मामलों में कार्यवाही करते हुए पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गांव बादलगढ़ के नजदीक एक व्यक्ति भट्टी लगाकर अवैध शराब निकाल रहा है। पुलिस ने मौके पर
जाकर दविंश दी और अवैध शराब निकाल रहे एक व्यक्ति को काबू कर पुलिस ने वहा से 12 बोतल अवैध शराब व 50 लीटर लाहन बरामद किया है। वही दुसरे मामले में पुलिस ने गांव बीराबदी से एक व्यक्ति को अवैध शराब निकालते काबू
किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6 बोतल शराब व 34 लीटर लाहन बरामद किया है। जबकी एक अन्य मामले में सदर टोहाना पुलिस ने नजदीक ललोदा गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
ब्युरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment