सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा की माता राधा देवी कांडा पत्नी स्व. मुरलीधर कांडा एडवोकेट, आर.एस.एस सिरसा प्रमुख के निधन पर शोक व्यक्त करने आएंगे।
जानकारी अनुसार चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर निजी प्लेन से दिल्ली से सिरसा के लिए रवाना होंगे और वायु सेना केंद्र सिरसा में 1:15 पर लेंड करेंगे।
1 बजकर 35 मिनट पर वे कार में सवार होकर रानियां रोड स्थित सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री, हरियाणा लोकहित पार्टी सुप्रीमो गोपाल कांडा के आवास अलख निरंजन भवन में पहुंचेंगे। उनके साथ में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी होंगे।

No comments:
Post a Comment