Advertisement

जिला में अब तक 5.95 लाख मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

फतेहाबाद, 15 मई।
उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिला में अब तक विभिन्न एजेंसियों ने 595722 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। फूड सप्लाई ने 253426 मीट्रिक टन, हैफेड ने 186910 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 63344 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने 92042 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसके साथ ही 400349 मीट्रिक टन गेहूं की फसल का उठान किया गया है, जिसमें फूड सप्लाई ने 166637 मीट्रिक टन, हैफेड ने 149862 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 50728 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने 73122 मीट्रिक टन गेंहू का उठान किया है।
उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिला में अब तक 14052.59 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है, जिसमें भट्टू मंडी में 9073 मीट्रिक टन और भूना मंडी में 4979.59 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। इसके साथ-साथ 11083.92 मीट्रिक टन सरसों का उठान हुआ है, जिसमें भट्टू मंडी से 6587.29 मीट्रिक टन तथा भूना की मंडी से 4496.63 मीट्रिक टन सरसों की फसल का उठान हुआ है।

दिनेश बंसल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment