फतेहाबाद, 15 मई।
उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने जिलावासियों से विश्व व्यापी महामारी कोविड-19 से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार, प्रदेश सरकार तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी/हिदायतों व दिशा निर्देशों की पालना करने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर नागरिक सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। सभी नागरिक मास्क अवश्य पहनें व हाथों से मास्क को न छूएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के पकड़ा जाएगा, तो उसके विरूद्घ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बहुत जरूरी है, इसलिए सभी अपने घरों व आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखें। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर नागरिक थोड़ी-थोड़ी देर बाद साबुन से अपने हाथों को अच्छी तरह से 20 सैकंड तक अवश्य धोएं। यदि हाथ गंदे न हो, तब भी हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद साबुन या सैनिटाइजर से धोएं। इसके अलावा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं को भी सैनिटाइज करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नागरिक बार-बार अपने हाथों से मुहं, आंख, नाक, चेहरे आदि को न छूएं।
उपायुक्त ने बताया कि कोरोना वायरस की बीमारी से लडऩे के लिए जरूरी है, कि समय-समय पर स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार, प्रदेश सरकार तथा प्रशासन द्वारा जो एडवाइजरी जारी की गई है, उनका सभी पालना करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों में ही सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने-अपने एंड्रायड मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप अवश्य डाउनलोड करें। एप में सुझाए गए विकल्पों का पालन करें और सेल्फ एससमेंट का बार-बार प्रयोग भी करें। उपायुक्त ने कहा कि सभी नागकि अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ख्याल रखें और कोरोना वायरस के लक्षणों को देखते ही तुरंत अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं और बीमारी को न छुपाएं।
उपायुक्त ने दुकानदारों से भी आह्वान किया कि वे दुकान पर आने वाले ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सामान वितरित करें। यदि कोई दुकानदार प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों व नियमों की उल्लघ्ंाना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीड़ी, सिगरेट, गुटका इत्यादि आदि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक एवं जानलेवा है। नागरिकों द्वारा इसे खाकर विभिन्न जगहों पर थूकना भी कोरोना वायरस को फैलाता है। इसलिए नागरिक जगह-जगह न थूके और सार्वजनिक स्थानों इत्यादि पर थूकने वालों के विरूद्घ कड़ी कार्यवाही की जाएगी और नियमानुसार जुर्माना भी किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment