Advertisement

मैनपुरी वासियों के लिए एसपी अजय कुमार पांडे की शायराना सलाह - जरूर देंखे

जानकारी‌ - जागरूकता और जनता से अपील...




मैनपुरी ( उ०प्र०) 9 अप्रैल : 2020

              कोरोना वायरस को हराने के लिए आज पूरा देश लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस के रूप में एक सूत्र होकर लड़ रहा है। इसी परिपेक्ष में एसपी मैनपुरी अजय कुमार पांडे ने भी अपने शायराना अंदाज से खास तौर पर मैनपुरी के लोगों को जागरुक करने का प्रयाास किया है ।

जब कोई ना मदद करे

        नीचे धरती ऊपर अम्बर

बिन संकोच लगा दो तुम

          मैनपुरी कण्ट्रोल का नम्बर 


क्या नम्बर लगाना है

   ज़ीरो छप्पन और बहत्तर

         दो सौ चौंतीस तीन सौ आठ ।

  कॉल करो जब पड़े ज़रूरत

            बात बाँध लो अपनी गाँठ॥


पुलिस , सफ़ाई कर्मी , डॉक्टर

       काम कर रहे भाग-भाग कर ।

जान हथेली रखे हुए हैं

          अपना सब परिवार छोड़कर॥


   कोरोना है बड़ा भयानक

          नहीं बना अब तक उपचार।

 ”घर में लॉक रहो” अब भइया

             करो न कोई अन्य विचार॥


द्वारा:: अजय कुमार, एसपी मैनपुरीी


कोरोना हारेगा         जनता जीतेगी

No comments:

Post a Comment