Advertisement

पुलिस ने पकड़ी नाजायज शराब की चलती भट्टी, महमड़ा के एक व्यक्ति पर कार्यवाही,

बबनपुर के खेतों मे की छापामारी, 175 बोतल नाजायज शराब, 5100 लीटर लाहन बरामदव

फतेहाबाद, 24 अप्रैल। स्पैशल स्टाफ फतेहाबाद पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर बबनपुर के खेतों मे नाजायज शराब की चलती भट्टी पर छापामारी की है। इस दौरान पुलिस ने काफी मात्रा मे शराब व लाहन बरामद किया है। पुलिस ने महमड़ा के एक व्यक्ति पर थाना सदर रतिया मे लॉकडाउन का उल्लंघन करने व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। स्पैशल स्टाफ के एसआई राजेन्द्र प्रसाद ने गुप्त सुचना मिली की गांव बबनपुर के खेतों मे एक व्यक्ति भट्टी लगाकर नाजायज शराब निकाल रहा। इस सुचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर दविंश दी गई और भट्टी चलाकर शराब निकाल रहे एक व्यक्ति काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 175 बोतल नाजायज शराब, 5100 लीटर लाहन व चलती भट्टी का समान भी बरामद किया है।

No comments:

Post a Comment