Advertisement

लॉकडाउन का उल्लंघन करने व 14.30 ग्राम हेरोइन सहित चार मामलों मे 9 लोगों पर की कार्यवाही

फतेहाबाद, 24 अप्रैल। एन्टी नारकोटिक फतेहाबाद पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को काबू कर उनसे 14.30 ग्राम हेरोइन  बरामद की है। वही शहर फतेहाबाद पुलिस डीएसपी रोड़, ठाकर बस्ती व शहर टोहाना पुलिस ने राजनगर टोहाना से लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप मे 7 लोगों पर कार्यवाही की है। हेरोइन के मामले मे एसआई महाबीर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते नशीला पदार्थो की रोकथाम हेतु नजदीक ढाणी नानकपुरा गांव धागङ मे नाकाबन्दी कर व्हीकलों की चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान हिसार की तरफ से आ रहे दो बाईक सवारों को चैकिंग के लिए रुकवाया। बाईक सवार सामने पुलिस को देककर वापिस भागने का प्रयास करने पर पुलिस ने शक के आधार पर दोनों व्यक्तियों को काबू कर लिया। तलाशी उपरांत पुलिस ने दोनो को कब्जे से 14.30 ग्राम हेरोईन बरामद की है। पकड़े गये दोनों व्यक्ति जिला सिरसा निवासी सौरभ व सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर आज कोर्ट मे पेश किया गया।

No comments:

Post a Comment