Advertisement

शामली न्‍यूज : लोक डाउन का पालन न करने वाले और बाइक दौड़ाने वालों की चौसाना पुलिस ने तोड़ी कमर

चौसाना चौकी के इंचार्ज रविन्द्र कुमार अपने स्टाफ को साथ लेकर कोरोना जंग मे निर्वहन कर रहे अपनी ड्यूटी




चौसाना ( शामली ) 25 अप्रैल 2010

          शामली जनपद के थाना झिंझाना की पुलिस चौकी चौसाना पर तैनात चौकी इंचार्ज रविन्द्र कुमार अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के संग कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग लड रहे है ।‌

   शामली जिले के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल दिशा - निर्देशन एवं झिंझाना थाना प्रभारी पीके सिंह के कुशल नेतृत्व में चौसाना पुलिस अपने क्षेत्र मे लोकडाउन व सोशल डिस्टैंस का पालन करा रही है ।‌


         शुक्रवार को शामली न्यूज़  चौसाना में पुलिस की सख्ती के चलते फिर भी लोग बाजारों में घूमते नजर आने पर जैसे ही पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार को इस बारे में पता लगा तो वह पूरी पुलिस फोर्स के साथ बाजार पहुंच गए और उन्होंने करीब एक दर्जन बाइको के चालान किये । चौसाना चौकी  रविन्द्र कुमार ने बताया कि किल 8 मोटरसाइकिलों के चालान किये गये है ।कोरोना वायरस के बचाव के प्रति दिन-रात लोगों को जागरुक भी कर रहे हैं और लोकडाउन व सोशल डिस्टैंस का पालन करा रहे हैं ।





सलाम खाकी न्यूज चौसाना से सुहेल राणा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment