Advertisement

नगदी व गैस सिलेंडर चोरी के मामले मे शहर पुलिस ने किया एक आरोपी काबू

फतेहाबाद, 26 अप्रैल। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी के आरोप मे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया एक गैस सिलेंडर व नगदी भी बरामद की है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज गया। कल शनिवार को फतेहाबाद शहर थाना में पवन कुमार नामक व्यक्ति ने चार मरला कलोनी स्थित अपनी दुकान आटा चक्की से गैस सिलेंडर व नगदी चोरी होने बारे मामला दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया था। एचसी औमप्रकाश ने चोरी के इस मामले की जांच करते हुए कल ही चार मरला कलोनी से बिहार निवासी मोहम्मद आजम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया हुआ समान बरामद कर लिया है।

No comments:

Post a Comment