फतेहाबाद, 26 अप्रैल। पुलिस ने कल शनिवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने व अवैध रखने के आरोप मे चार मामले दर्ज कर 4 लोगों के खिलाफ संमंबधित थानों कार्यवाही की है। जिसमें सदर टोहाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों मे गांव नगंला से एक व्यक्ति को 15 बोतल नाजायज शराब सहित वही इंदाछोई गांव से एक व्यक्ति से 100 लीटर लाहन बरामद कर कार्यवाही की है। जबकी दो मामलों मे शहर थाना फतेहाबाद ने भोड़िया चौक फतेहाबाद व सिरसा रोड़ से दो व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से 10 बोतल नाजायज शराब व 12 बोतल अग्रेंजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

No comments:
Post a Comment